बेगुसराय, सितम्बर 13 -- Begusarai News: मंसूरचक। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. संजय कुमार, गैरसंचारी रोग नियंत्रण अधिकारी व जिला स्तरीय टीम के द्वारा रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ सुमन आदि उपस्थित थे। सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत सभी सीएचओ, एएनएम को स्वास्थ्य जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान कार्यक्रम, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, 14 से 26 सितंबर तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...