बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड दुर्गा मंदिर दहिया के संस्थापक अध्यक्ष, जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता दहिया निवासी 80 वर्षीय उमेश राय का रविवार की रात निधन गया। उनके निधन की सूचना पाकर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, पूर्व विधायक राजवंशी महतो, लोजपा नेता अरविंद सिंह, भाजपा नेता मुकेश राय, शशिभूषण महतो, भाकपा नेता अशोक राय सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका दाह संस्कार सोमवार को सिमरिया घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...