बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में चिकित्सकों की कमी का मामला एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गैर सरकारी समिति की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, महिला चिकित्सक के नहीं रहने तथा मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने की शिकायत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल प्रभारी डॉ. शिवम आनंद एवं प्रबंधक गौरी शंकर ने बताया कि वर्तमान में अनुमंडलीय अस्पताल में चार चिकित्सक कार्यरत हैं। वहीं, अस्पताल में नियुक्त शेष चिकित्सक लंबी छुट्टी पर हैं। अस्पताल में एक भी महिला चिकित्सक नहीं होने की जानकारी भी दी गई। विधाय...