Begusarai News: मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था में खामियां उजागर
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को जिला स्तर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की पांच अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच में कई कमियां सामने आईं। ओपीडी में एक ही डॉक्टर की मौजूदगी, महीनों से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा, खराब टोकन डिस्प्ले सिस्टम और मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने जैसे मामले सामने आए। अस्पताल परिसर के उत्तरी हिस्से में जलजमाव की समस्या भी अधिकारियों के संज्ञान में आई। टीम ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में केवल एक डॉक्टर मौजूद मिले। वहीं, दंत चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की बात भी सामने आई। अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.