Begusarai News: भूमि विवाद में मारपीट कर किया घायल
बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: मंसूरचक। निज संवाददाता, थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। उक्त मारपीट में महेंद्रगंज गांव निवासी स्व. बोढ़न साह का पुत्र विजय कुमार साह और पप्पू साह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की चिंताजनक स्थिति में मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को ले मां मसोमात सावित्री देवी ने मंसूरचक थाना में आवेदन देकर गांव के ही पड़ोसी 13 लोगों के विरुद्ध पूर्व के भूमि विवाद में अपने दो पुत्रों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने का आरोप लगाया है। मंसूरचक पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.