बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: वीरपुर। गारा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी सुनैना देवी जख्मी हो गईं। इस मामले में उन्होंने ग्रामीण देवानन्द कुमार सिंह,रंजय कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,दीपनारायण सिंह और दिव्यांशु कुमार पर गाली गलौज,मारपीट और महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...