बेगुसराय, सितम्बर 12 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान बबलू पासवान एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। दोनों का प्राथमिक उपचार नावकोठी पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जख्मी सुनीता देवी ने थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर भरत पासवान, सुलेखा देवी, रूपेश कुमार एवं रीति कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित रूपेश कुमार एवं रीति कुमार को चेरियाबरियारपुर स्थित उनके ननिहाल से हिरासत में लिया। आ...