Begusarai News: भूमि विवाद के चार मामले निष्पादित
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों का निष्पादन किया गया। निष्पादित मामले में बीहट के अखिलेश्वर पंडित बनाम मनीष कुमार, गढ़हरा कील के शंभूशरण राय बनाम रंजीत राय, हरपुर के पप्पू सिंह बनाम रामानंद राय तथा महना की उमा देवी बनाम द्रोपदी देवी शामिल है। तीन नये मामले पंजीकृत किये गये। नये मामलों में पक्षकारों को अगले शनिवार को जमीन तथा हकीयत संबंधी प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने का नोटिस संबंधित थाना के जरिये भेजा गया है। मौके पर अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर, राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर, एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, हल्का कर्मचारी राहुल कुमार राय, डेटा ऑपरेटर संतोष कुमार समेत संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.