बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: लाखो। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा, बेगूसराय की जिला इकाई के औपचारिक गठन को लेकर गौतम धाम, खम्हार में जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न गोत्रों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाज के प्रतिनिधियों ने संगठन विस्तार एवं जिला इकाई के गठन पर चर्चा की। वरिष्ठ समाजसेवी राम बाबू सिंह ने कहा कि गौतम जयंती महोत्सव और जिला स्तरीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन ने समाज को एकजुट किया है, जिसे अब मजबूत संगठनात्मक स्वरूप देने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और प्रगति के लिए सशक्त जिला इकाई आवश्यक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के अंतिम अनुमोदन के लिए 26 जुलाई को अपराह्न 2:30 बजे सेंट जोसेफ स्कूल सभागार, कालीनगर...