बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में होने वाली भागवत कथा को लेकर गुरुवार को श्रीराम-जानकी रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा गाजे बाजे के साथ चलकी राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकाली गई जो पूरे गांव का भ्रमण किया। इस रथ यात्रा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण पोद्दार, राजेंद्र महतो, हीरा महतो, मनोज कुमार निराला, रामजीवन पंडित, रामनंदन यादव, अरुण कुमार , रामचंद्र पंडित, समाजसेवी गोपाल पासवान आदि शामिल हुए। भागवत कथा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...