बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी रेलवे कॉलोनीयों में मानसून में भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।सरोज कुमार,दीपक कुमार, रजनीश कुमार, उदय कुमार आदि लोगों ने बताया कि एक तो चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। उपर से ब्लीचिंग पाउडर का कभी भी छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। मानसून का मौसम शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। रेल प्रशासन इस ओर पूर्णतः उदासीन बना है। इसका खामियाजा रेलवे कॉलोनीयों में रहने वाले रेल कर्मी व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...