बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: भगवानपुर। सावन माह की पहली सोमवारी पर बोल बम के जयकारे से शिवालय गुंजायमान रहे। चंदौर पंचायत के वनखंडी स्थान, राजघाट दहिया, औगान, भगवानपुर, मेहदौली, बसही, दामोदरपुर, पासोपुर आदि शिव मंदिर में सवेरे से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने सिमरिया घाट से गंगाजल लेकर पैदल ही विभिन्न शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया। कई शिवालयों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय ...