बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- यूनियन बैंक खाते से अवैध निकासी Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। वर्ष 2025 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से हुई कुल 4,46,120 रुपये की अवैध निकासी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक बार फिर से बैंक खाते से कई किस्तों में कुल 4,54,391.31 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। बीहट के संजय कुमार मिश्र ने बताया कि उसकी पत्नी अनिता कुमारी का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बेगूसराय कर्पूरी स्थान चौक मारवाड़ी मोहल्ला शाखा में बैंक खाता है। 22 अक्टूबर को जब वे अपनी पत्नी के बैंक खाता का बैंक स्टेटमेंट लेकर चेक किया तो पाया कि बैंक खाता से 4,54,391.31 रुपये की अवैध निकासी की गई है। बैंक खाता से अवैध राशि की निकासी के बाबत उन्होंने साइबर थाना तथा बैंक में आवेदन दिया है। उनके आवदेन पर बैंक ने खाता को पूरी तरह से फ्रिज कर द...