बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बखरी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े नीलाम पत्र वाद के चार बकायेदार, पॉक्सो एक्ट का आरोपित और नशेड़ी शामिल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि नीलाम पत्र वाद में अकहा निवासी ब्रजभूषण चौधरी के पुत्र धनराज धनंजय विरुद्ध 4 लाख 7 हजार 530 रुपये की राशि बकाया है। वहीं, गंगराहो निवासी हीरा प्रसाद सिंह के पुत्र मुकेश कुमार सिंह पर 1 लाख 20 हजार 275 रुपये बकाया है। शकरपुरा निवासी गजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अविनाश कुमार सिंह तथा रामपुर निवासी चंद्रभूषण राय के पुत्र मृत्युंजय कुमार राय के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दर्ज है। पुलिस के अनुसार, बकाया राशि की वसूली को लेकर विभागीय कार्रवाई के तहत इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। थाना...