बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: शहर के मुंगेरीगंज में रविवार भामा शाह विचार मंच की बैठक हुई। इसमें सिमरिया ओंटा पुल के सिमरिया गोलम्बर पर भामा शाह की प्रतिमा लगाने के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए सांसद-सह- केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य पार्षद आलोक कुमार अग्रवाल ने की। जबकि संचालन पूर्व पार्षद रणजीत कुमार दास ने किया।

प्रतिमा स्थापना का निर्णय बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि सिमरिया के गोलम्बर पर राष्ट्र भक्त दान वीर भामा शाह की प्रतिमा को लगाया जाएगा l साथ ही बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जो अनुशंसा किए हैं कि सिमरिया के गोलम्बर पर दानवीर भामा शाह की प्रतिमा को लगाने के लिए उसके लिए उन्हें कोटि -कोटि धन्यवाद देने का काम किया गया l साथ ही जल्द ही सांसद से मिलकर भ...