बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: को बांटी गई पोषण किट बेगूसराय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौनी में हर्ल (HURL) के सीएसआर सहयोग से संचालित सेहत साथी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पोषण किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) बीहट पोखर क्षेत्र की 15 गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एचएलएफपीपीटी (HLFPPT) नोएडा के प्रोग्राम मैनेजर शिशिर कुमार ने महिलाओं को किट सौंपी। उसके बाद उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के लिए गर्भावस्था के दौरान संतुलित व पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने समय पर नियमित एएनसी (ANC) जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बर...