Begusarai News: बेगूसराय में सोये अवस्था में युवक को सर्प ने काटा, मौत
बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशबारा गांव में शनिवार की रात सोयेवस्था में 19 वर्षीय धीरज तांती को विषैला सर्प ने काट लिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अमरजीत तांती का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सर्प काटने के बाद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। नगर थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले उसकी मां की बीमारी से मौत हो गयी थी। तीन भाइयों व एक बहन के जीवन यापन के लिए मजदूरी कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.