बेगुसराय, जुलाई 7 -- Begusarai News: बेगूसराय प्रखंड के सुजा भर्रा पैक्स गोदाम परिसर में मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने की। आमसभा में किसानों की समस्याओं, पैक्स की कार्य प्रणाली, कृषि विकास तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ पैक्स को किसानों के लिए अधिक उपयोगी और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: बैजलपुर पैक्स की आमसभा में सहकारिता योजनाओं की दी जानकारीकिसानों के लिए अपील मुख्यअतिथि सदर प्रखंड सहकारिता प्रसार अधिकारी अमर कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई नई योजनाएं संचालित कर रही है। पैक्स किसानों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने किसानों से पैक्स के माध्यम से मिलने वाली हर तरह की ...