बेगुसराय, नवम्बर 1 -- बेगूसराय में बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन रविवार को शहर के उलाव स्थित माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शुरू हो गया। तीन नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार के सभी 38 जिलों से करीब 350 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा सभी जिलों के जिला समन्वयक, 30 निर्णायक और पटना से साइंस फॉर सोसाइटी के आठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों के शोध प्रोजेक्ट और नवाचारी मॉडलों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के निर्णायक मंडल द्वारा किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का...