बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: बेगसूराय शहर के बीएम-आठ परिसर में रविवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8 बेगूसराय जिला इकाई का चुनाव कराया गया। इसमे पुलिस मेन्स एसोसिएशन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 पटना शाखा के मुख्य चुनाव पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, पर्यवेक्षक हरे कृष्ण कुमार, निर्वाचन मंडल में नरेश राम व सुनील कुमार पहुंचे।

चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में बीएमपी- 8 शाखा का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। घोषित परिणाम के अनुसार बीएमपी -आठ शाखा के अवर निरीक्षक (स) कमल देव सिंह अध्यक्ष पद पर चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर सहायक अवर निरीक्षक परिवहन ( स) संजय कुमार सिंह जबकि सचिव के पद पर अवर निरीक्षक (स) विजय शंकर तिवारी निर्वाचित घोषित किये गये।

न...