बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: बेगूसराय जिला स्वास्थ्य समिति एवं जपाइगो के संयुक्त तत्वावधान में प्री-प्रेग्नेंसी केयर (पीपीसी) परियोजना का जिला स्तरीय शुभारंभ डीएचएस सभागार में बुधवार उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य समिति के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) मो. नसीम रजा, डीएएम चतुर्भुज प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह, डॉ. राजू, डीपीसी प्रिया बसंत, जपाइगो के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. राकेश झा, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आनंद दीक्षित, प्रोग्राम ऑफिसर पंकज जायसवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संजीव घोष, जिले के सभी 18 प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, ब...