बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में सोमवार से पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही जमीन व अन्य दस्तावेजों के निबंधन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। पहले जहां दस्तावेजों का विवरण ऑनलाइन दर्ज होने के बावजूद पक्षकारों को हार्ड कॉपी जमा करनी पड़ती थी। वहीं अब दस्तावेजों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन ही अपलोड किया जाएगा। इससे न केवल निबंधन प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कागजी कार्रवाई और समय की भी बचत होगी। नई व्यवस्था के तहत दस्तावेज लेखक को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मान्यता देकर प्रणाली से जोड़ दिया गया है। उन्हें विभाग की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में यही सर्विस प्रोवाइडर ई-स्टांप की बिक्री भी कर सकेंगे। इससे निबंधन प्रक्रिया पूरी तरह डिजि...