बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुल पर शुक्रवार की सुबह एक नियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन- फानन में इलाज के लिए उसे भगवानपुर पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां आईसीयू इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका भगवानपुर थाना के गाड़ा ताजपुर निवासी स्वर्गीय रोशन पासवान की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी थी। वह अपने दामाद अंगद कुमार के साथ गंगा स्नान करने के लिए बाइक से सिमरिया जा रही थी। मृतका केदूसरे दामाद व भगवानपुर थाना के चौकीदार लक्ष्मी पासवान ने बताया कि उनके ससुर रोशन पासवान की बीमारी के कारण 17 जुलाई को मौत हो गई थी। 26- 27 जुलाई को उनका श्राद्धकर्म समापन हुआ था। उसके बाद पूजा प...