Begusarai News: बेगूसराय में घर में सोए अवस्था में सर्प ने किशोर को काटा, मौत
बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: बछबाड़ा थाना क्षेत्र के भीख़मचक गांव में रविवार की सुबह सोये अवस्था में सर्प ने 17 वर्षीय आयुष कुमार को काट लिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। वह बदहवास था। आनन -फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल के बदले सदर अस्पताल लाया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शंभू कुमार सिंह का भगिना था। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। लेकिन उससे पहले ही परिजन शा का पोस्टमार्टम कराये ही निकल गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.