बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में शुक्रवार की सुबह कुआं में गिरने से 26 वर्षीय राजवती कुमारी की डूबने से मौत हो गई। वह एक हाथ से दिव्यांग थी। वह विष्णुदेव सहनी की पुत्री थी। मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के चाचा वकील सहनी ने बताया कि वह सोकर उठी तो कुंआ पर बैठने गयी। कुं आ पर पर थोड़ी देर बैठी रही। इसी बीच वह कुंआ में गिर गयी। इससे उनकी मौत हो गयी। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। लेकिन पति के द्वारा प्रताड़ित किये जाने बके बाद उन्हें अपना हाथ कटाना पड़ा।दिव्यांग होते ही पति ने कानूनी रूप से छोड़ दिया। उसके बाद वह मायका कुंभी गांव में रहती थी। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...