Begusarai News: बेगूसराय में कांवरियों के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोप में दारोगा निलंबित
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरिगिरीधाम मार्केट में कांवरियो के साथ अमर्यादित व्यवहार करने व विधि व्यवस्था संधारण में त्रुटि पूर्ण कार्य करने के आरोप में एसपी मनीष ने पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने निलंबित दारोगा को पुलिस मुख्यालय बुलाया है। घटना का निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए बखरी सीडीपीओ को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा है कि 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गढ़पुरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार द्वारा गढ़पुरा स्थित हरिगिरी धाम मार्केट में कांवड़ियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया देखा गया।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.