बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर ढाला चौक के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित कंटेनर एनएच सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चला गया। इससे कंटेनर के नीचे दो लोग आ गए। इनमें से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व सड़क को जाम कर विरोध जताया।

मृतका का परिचय मृतका बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा गांव वार्ड -8 निवासी निवासी करीब 35 वर्षीय रशीदा बेगम थी। वह मो। जाफरान की पत्नी थी। घटना के बाद एन एच -31 पर अफरा तफरी मची रही। देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एन एच -31 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एन एच 31 घंटों जाम रहने से आवा गमन प्रभावित रहा। मृतका के पर...