बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: वार्ड-40 समेत विभिन्न वार्डों में लोगों ने की जलजमाव की शिकायत नगर निगम के वार्ड -चार, पांच, 17, 40 व वार्ड-44 में चल रही विकास योजनाओं का लिया गया जायजा, नागरिक समस्याओं को भी सुना गया निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनसुविधाओं का मंगलवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी एवं नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वार्ड संख्या चार, पांच, 17, 40 एवं 44 का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों और नागरिक समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण का उद्देश्य निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित संवेदकों को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया गया। वार्ड संख्या 17 के पसपुरा ढाला तथा वार्ड सं...