बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य पार्षद पिंकी देवी , उप मुख्य पार्षद अनीता देवी , नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार सिंह,निगम कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मेन मार्केट से गुजरे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहरतिरंगा यात्रा का उद्देश्य मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। इसके माध्यम से लोगो...