बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने नगर निगम परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड -27 के पार्षद गौरव कुमार ने कहा कि नगर आयुक्त का रवैया जनप्रतिनिधियों और जनहित के मुद्दों के प्रति पूर्णत उपेक्षात्मक, तानाशाही और सहयोग पूर्ण बना हुआ है। वार्डों में विकास का पूरी तरह ठप है। योजनाओं की स्वीकृत व कार्यान्वयन में भारी देरी की जा रही है। पार्षदों द्वारा जनहित में उठाए गये मुद्दा और दिए गए ज्ञापनों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है। नहीं संतोषजनक जवाब दिया जाता है। सफाई व बुनियादी सुविधाओं की ओर अनदेखी की जा रही है। न...