Begusarai News: बेगूसराय जूनियर बालिका कबड्डी टीम जोनल विजेता, समस्तीपुर उपविजेता
बेगुसराय, अक्टूबर 22 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में बीहट के संस्कार भवन में गुरुवार को जोनल जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। समस्तीपुर ने दरभंगा का 32-30 तथा बेगूसराय ने खगड़िया को 40-18 अंकों के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल व अंतिम मुकाबले में बेगूसराय की टीम टीम समस्तीपुर को 38-19 अंकों के अंतर से पराजित कर जोनल डी का विजेता बनी। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल तथा सचिव सरोज कुमार ने बताया कि जोनल विजेता बेगूसराय तथा उपविजेता समस्तीपुर की टीम सीतामढ़ी में 25-27 अक्टूबर को होने वाली 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह भी पढ़ें- Siwan News हाजीपुर में 52 वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.