Begusarai News: बेगूसराय जिला सीनियर कबड्डी टीम के गठन के लिए ट्रायल आज
बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: बीहट। बेगूसराय सीनियर कबड्डी (पुरूष) टीम के गठन के लिए बीहट में आज (रविवार) ट्रायल होगा।बेगूसराय जिला कबड्डी संध के बैनर तले महात्मा गांधी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अपराह्न चार बजे से ट्रायल होगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संध के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले होने वाले सीनियर (पुरूष) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय जिला टीम का गठन किया जाना है। चेयरमैन से बताया कि बेगूसराय जिला कबड्डी संध से संबद्ध खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकते हैँ। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.