बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के मुहिम-2 के तहत मंगलवार को तेघड़ा के भाजपा विधायक रजनीश कुमार को शहर के सुभाष चौक के समीप अपने आवास पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला। डीईओ कार्यालय को जिला मुख्यालय में ही बनाये रखने व जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर शाहपुर गांव नहीं जाय, इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का 14 अगस्त 2026 को जिला अतिथि गृह में आगमन था। BRPSS के प्रतिनिधियों ने मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और माँग की थी कि जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर शाहपुर गांव में डीईओ कार्यालय एवं उनके सभी प्रभाग नहीं ले जाया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आश्वासन दिये थे कि एक प्रस्...