बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: जिला ग्रामीण विकास विभाग बेगूसराय की ओर से सामाजिक अंकेक्षण के तहत, बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से सांख संकुल के विभिन्न विद्यालयों , मध्य विद्यालय सांख, उच्च माध्यमिक विद्यालय सांख, मकतब सांख, मकतब तरैया, प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, नवसृजित विद्यालय तरैया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का अंकेक्षण किया गया। मध्य विद्यालय सांख के प्रधानाध्यापक -सह -संकुल समन्वयक डॉ. जे पी ज्योति ने बताया कि विभागीय स्तर से अंकेक्षण कार्य हेतू , सदर प्रखंड बेगूसराय, के अलावा बरौनी, वीरपुर, साहेबपुरकमाल व अन्य प्रखंडों के विद्यालयों के अलावा ग्राम पंचायत के विभिन्न योजनाओं का भी अंकेक्षण किया। उन्होंने बताया कि ...