बेगुसराय, नवम्बर 4 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रखंड अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित बेगमपुर चौक से छतौना गांव एवं छतौना पुल को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग को लेकर मो. सलमान ने जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त ग्रामीण सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेगूसराय जिला मुख्यालय तक आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से वाहनों से आवागमन करना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सड़क की बदहाली के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों एवं आम ग्रामीणों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...