Begusarai News: बूढ़ी गंडक में युवक और महिला की लाश मिली
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- नदी में मिले युवक और महिला के शव Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की डफरपुर पंचायत अंतर्गत टेकनपुरा घाट के समीप गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में एक साथ युवक और महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। नदी में दो शव मिलने की खबर कुछ ही देर में आसपास के गांवों में फैल गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। एक साथ दो शव मिलने से लोग हतप्रभ थे और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक राम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई अबोध कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को नदी से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। काफी देर तक नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.