बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी मधुबाला देवी ने गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में विवरण आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गांव के रमेश सहनी, पवन सहनी, रूपेश सहनी, अभिषेक कुमार और पप्पू सहनी लाठी-डंडा, बांस, भाला और पिस्तौल लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करने लगे।

विरोध के परिणाम विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें घर से खींचकर जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडे व लात-मुक्के से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र बिंदु कुमार पर भी हमला किया गया। रमेश सहनी द्वारा डंडे से मारने के प्रयास में उनके बाएं ...