बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बीहट। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बीहट में आज से श्रीमद्भागवत कथा होगी। माता विषहरी मंदिर परिसर में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होनी है। श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि 4 से 10 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। संत शिवदयाल जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत की कथा कही जाएगी। आयोजन समिति के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। विगत आठ वर्षों से हर साल बीहट में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा है।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...