Begusarai News: बीहट नप परिसीमन विस्तार प्रस्ताव पर बीडीओ देंगे रिपोर्ट
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बीहट। बेगूसराय के अपर समाहर्ता ने बरौनी बीडीओ को अपने पत्रांक 1484 दिनांक 22 जुलाई 2026 के जरिये बीहट नगर परिषद के परिसीमन विस्तार के प्रस्ताव की जांच कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की ओर से शहरी आबादी, तीव्र गति से भौतिक विकास, राजस्व वृद्धि व औद्योगिक क्षेत्र के आधार पर बीहट नप क्षेत्र से सटे बरौनी प्रखंड की कई पंचायतों को बीहट नप में शामिल करने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को इस वर्ष जनवरी में ही भेजा था। नगर विकास विभाग ने बेगूसराय जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उक्त संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इसपर अपर समाहर्ता ने प्रस्ताव की जांच का निर्देश दिया है। बरौनी प्रखंड की पिपरादेवस, अमरपुर, मल्हीपुर दक्षिण, बथौली तथा हाजीपुर पंचायत को नप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.