बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट योजना का लाभ हर गली के पोल पर नहीं लगने से लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। समाजसेवी लाल बहादुर महतो,शिवजी कुमार,सुधीर सिंह आदि का कहना है कि प्रत्येक पोल पर अभी भी लाइट नहीं लगी है। खासकर घनी आबादी वाले मोहल्ले में पोल पर लाइट नहीं लगने से लोगों में काफी नाराजगी है।

समस्या की गंभीरता समाजसेवी दानिश महबूब ने कहा कि करीब 30 फीसदी मोहल्लों में अभी भी अंधेरा है। गढ़हरा वार्ड नं 18 में लगा हाईमास्ट लाइट खराब है। एक साल पहले लगी हाईमास्ट लाइट देखरेख के अभाव में खराब हो रही है। नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। शहर के अधिकांश मोहल्लों और चौक-चौराहों पर पर्याप्त रोशनी की सुविधा नहीं है। नगर परिषद के जन...