बेगुसराय, जुलाई 25 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के सभाकक्ष में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक में 37 वार्डों के लिए 127 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ ही कई अन्य निर्णय लिए गए। बताया गया है कि तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कुल 127 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं पर कुल 22 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

जलजमाव से निजात सड़कों पर जलजमाव से निजात पाने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में 50-50 सोख्ता निर्माण का निर्णय लिया गया। साथ ही, वार्डों में लगायी जा रही 3600 स्ट्रीट लाइट के अलावा हरेक वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइट और लगाने की मंजूरी दी गई ताकि वार्ड के गली-मुहल्ले भी जगमग हो सकें। श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सर्वसम्मत निर्णय लिये गये। सिमरिया धाम से लेकर पपरौर तक कांवरियों के लिए बैरिकेडिंग...