बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: बीहट। बीहट के मनसा बाबा स्थान के जीर्णोद्धार के उपरांत सोमवार की शाम से 24 षंटें का भगवन नाम संकीर्तन शुरू हुआ। बीहट के ब्रह्मर्षि शांडिल्य वंशजों के कुल देवता मनसा बाबा स्थान का जीर्णोद्धार जनसहयोग से किया गया है। जीर्णोद्धार के उपरांत अष्टयाम शुरू किया गया है। पंडित दीनानाथ पाठक, पंडित संजीव पाठक के द्वारा विधिपूर्वक अष्टयाम शुरू कराया गया। मौके पर अनुष्ठान के मुख्य यजमान संजय कुमार, दिलीप कुमार कारू, गोपाल, प्रह्लाद कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...