बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीएसएनएल टावर का केबल अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी कर लिया। केबल कटने से नावकोठी क्षेत्र में बीएसएनएल का टूजी नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है। मामले को लेकर दूरसंचार विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने नावकोठी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक अभियंता ने बताया कि टूजी नेटवर्क के काम नहीं करने की सूचना मिलने पर बीएसएनएल टावर नावकोठी पहुंचकर तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान टावर से जुड़े करीब 12 फाइबर केबल कटे मिले। लगभग 500 मीटर केबल को चोरों ने काटकर गायब कर दिया था। केबल चोरी होने के कारण दूरसंचार सेवा बाधित हुई है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्...