बेगुसराय, नवम्बर 3 -- बीआरसीसी की आमसभा में कार्ययोजना पर चर्चा Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बरौनी रिफाइनरी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड (बीआरसीसी) की आमसभा में बुधवार को संस्था की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार आदि ने अपने सुझावों से अवगत कराया । स्वागत भाषण कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने दिया। आमसभा में एक सदस्य ने बीआरसीसी को पेट्रोल पंप खोलने की मांग पर जोर दिया। वहीं एक सदस्य ने परिसर में एटीएम खोलने की मांग की। सचिव सायमन मुर्मू ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी उपभोक्ता भंडार केवल एक व्यावसायिक संस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक भागीदारी की भावना से संचालित ...