बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन के मुख्य टिकट घर से आरपीएफ मंदिर तक रेल प्रशासन की ओर से संवेदक के द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना है। मनोज कुमार, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, सुदर्शन महतो आदि ने बताया कि रेलवे सर्रकुलेटिंग एरिया में बिना ढक्कन का नाला निर्माण करना कहीं से उचित नहीं है। क्योंकि, 24 घंटे यात्रियों का उक्त रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। बिना ढक्कन का नाला यात्रियों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा। इसके अलावा निर्माण कार्य में भी घोर अनियमितता बरती जा रही है। नाला निर्माण में लगाई जा रही ईंट भी मानक के अनुसार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...