बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद की ओर से वैदेही वल्लभ शरण बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट एनएच -31 किनारे हो रहे पार्क निर्माण का कार्य पूरी तरह से पूरा भी नहीं हुआ कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पार्क को लेकर बनायी गई संरचना को हटाने का नोटिस भेजा है।

पार्क निर्माण पर एनएचएआई का आपत्ति 10 जुलाई को एनएचएआई की ओर से नगर कार्यपालक अधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जिस स्थल पर बीहट नगर परिषद की ओर से पार्क बनाया जा रहा है, वह एनएचएआई की अधिग्रहित भूमि के अंतर्गत आता है। चूंकि बीहट में बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर उक्त स्थल पर सर्विस रोड का निर्माण होना है, इसलिए फ्लाईओवर तथा सर्विसलेन के निर्माण कार्य में बाधक हो रहे स्टील बैरिकेडिंग को हटाया जाना जरूरी है। सूत्र बतात...