बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: वीरपुर। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेगूसराय ग्रामीण की टीम ने बभनगामा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया। जेई विनय कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान बभनगामा वार्ड 6 निवासी भगवान पासवान एलटी मेन लाइन से टोंका फंसा कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे। इसलिए उनपर कुल क्षति राशि 10 हजार 692 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वार्ड 5 के राधाकृष्ण झा भी टोंका फंसा कर बिजली चोरी करते पाए गए। उनपर 18 हजार 223 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। वार्ड 6 के रामजी सिंह मीटर बाईपास कर बिजली का अवैध तरीके से उपयोग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी उनपर 12 हजार 858 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वार्ड 6 निवासी बिरजू पासवान मेन लाइन से टोंका फंसा कर बिजली चोरी...