Begusarai News: बिजली चोरी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी
बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: नावकोठी। बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को नावकोठी पंचायत के वार्ड संख्या तीन में छापेमारी अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आरोप में तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि लक्ष्मी देवी, सुबो देवी एवं पूनम देवी के यहां पूर्व से बिजली बिल बकाया रहने के कारण उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद तीनों के द्वारा बिजली पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। अवैध बिजली उपयोग के कारण कंपनी को कुल 32,883 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। मामले में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.