बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अमारी पंचायत अंतर्गत बरदाहा गांव स्थित वार्ड संख्या 15 में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे डब्बे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हनुमान मंदिर के समीप हुई घटना में शॉर्ट सर्किट के बाद डब्बे से तेज चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसपास झोपड़ीनुमा घर होने के कारण ग्रामीणों में आग फैलने और बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के डब्बे में आग लगने के दौरान तारों से लगातार चिंगारी निकलकर आसपास गिर रही थी। इससे लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। बिजली कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ग्रामीणों ने बाल्टी म...