बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, कभी लो वोल्टेज तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली बार-बार गायब हो जा रही है। बिजली की लुका-छिपी पर अंकुश नहीं लगने से उपभोक्तस परेशान हैं। यह स्थिति लगातार बनी है। बिजली अधिकारी टेक्निकल फॉल्ट बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News जिले में रोजाना औसतन 3 से 5 घंटे हो रही बिजली की कटौती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...